14 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने 28 साल के युवक को किया गिरफ्तार, लोगों में भारी आक्रोश
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद किशोरी के परिजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके चलते इलाके में जमकर हंगामा हुआ।
