‘मौत’ का तालाब: पहले मिली युवक की लाश; फिर युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
स्वदेशी टाइम्स, आगरा : फतेहपुर सीकरी का प्राचीन तालाब कई जिंदगियां लील चुका है। शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला, तो वहीं दोपहर को एक युवती ने भी तालाब में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसकी जिंदगी बच गई।
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय खलबली मच गई, जब एक युवती ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
