एटीएम तोड़कर चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, भीड़ ने आरोपी को जमकर पिटा

स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : बागपत रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी आदित्य औजार लेकर एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा और उसे तोड़ने लगा। वहां से गुजरते लोगों ने यह देख लिया और उसे पकड़कर पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में रोहटा रोड स्थित साईं उद्यान मंडप के बराबर में एसबीआई के एटीएम में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़कर लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पास ही लगे लोहे के खंभे से बांध दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को लेकर थाने आ गई। चौकी प्रभारी अशोक नौहार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजय कॉलोनी बागपत रोड निवासी आरोपी आदित्य रोहटा रोड पर एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। आदित्य ने एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम तोड़ने के दौरान अलार्म बज गया। सुबह के समय घूम रहे लोगों ने आदित्य को एटीएम तोड़ते हुए देख लिया।
भीड़ एटीएम के बाहर एकत्र हो गई और आदित्य को पकड़कर जमकर पीटा। आदित्य ने लोगों पर हमला करने का प्रयास किया, तो उसे पाइप से बांध दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एटीएम तोड़ने का सामान बरामद किया। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं आरोपी नशे में बताया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *