असम की राजनीति में हलचल: कांग्रेस के 3 निलंबित विधायक BJP में शामिल
स्वदेशी टाइम्स, गुवाहाटी: असम में कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास का पार्टी में स्वागत किया गया। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद पुरकायस्थ ने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा।
असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जहां कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। अब इस कड़ी में तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास ने भी सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया।
असम सीएम ने बताया बड़ा दिन
इधर, तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।

सीट शेयरिंग पर सीएम का बयान
वहीं चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर सरमा ने कहा, ‘कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ अपनी बातचीत पूरी कर ली है। तो जहां तक NDA की बात है, सीट शेयरिंग पर हमारी बातचीत अब पूरी हो गई है। लेकिन हमें केंद्रीय संसदीय समिति से मंजूरी लेनी होगी। इसलिए आधिकारिक घोषणा में दो से चार दिन लगेंगे।

केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा का बयान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कहा, ‘अन्य अलग-अलग पार्टियों के लोग, खासकर कांग्रेस के लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं और हमारे नेतृत्व को अपना समर्थन दिखा रहे हैं। वे हमारी विचारधारा के लिए समर्थन दिखा रहे हैं और वे हमारे साथ शामिल हो रहे हैं। हम यह भी बता दें कि सिर्फ असम में हमारी राजधानी गुवाहाटी में ही नहीं, बल्कि हमारे राज्य के अलग-अलग हिस्सों, कोनों में भी, अलग-अलग स्तर से, अलग-अलग पदाधिकारी और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, खासकर कांग्रेस से सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।’