कनपटी पर गोली मारकर चाची की हत्या, भतीजा थाने पहुंचा
स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मवाना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी सगी चाची को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
कनपटी पर सटाकर मारी गोली
वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे मवाना थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आए दिन होता था झगड़ा
पुलिस ने तमंचा किया बरामद
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।