बरेली में कल होगा भक्ति और तकनीक का संगम शिवोहम, singer कैलाश खेर देंगे भजनों की प्रस्तुति
स्वदेशी टाइम्स, बरेली: बरेली में भक्ति और तकनीक के अनूठे संगम ‘शिवोहम’ का आयोजन 26 फरवरी (बृहस्पतिवार) को शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी के मैदान पर होगा। इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट में विख्यात गायक कैलाश खेर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
बरेली में बृहस्पतिवार को भक्ति और तकनीक का संगम शिवोहम देखने को मिलेगा। शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशल सिटी के मैदान पर अमर उजाला की ओर से हो रहे इस आयोजन में पद्मश्री कैलाश खेर भजनों की प्रस्तुति देंगे। कुछ आसान सवालों के जवाब देकर आप इस आयोजन का टिकट जीत सकते हैं। नई पीढ़ी के साथ ही इस शहर को अपनी आंखों से बदलता देखने वाले वृद्धजन भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।

