मेहंदी समारोह में चली गोली, महिला को जाकर लगी, लोगों में फ़ैला डर

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : राजधानी देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मेहंदी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चली है। जोकि महिला को जाकर लगी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल को जब्त किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू गांव में हुई है। जहां निवासी कमल कुमार यादव के घर पर शादी से पूर्व मेहंदी का कार्यक्रम था। मेहंदी समारोह में नाच गाना चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लक्ष्मण सिंह नेगी की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली कमल कुमार यादव की साली नीलिमा को लग गई। जिसमें वह घायल हो गई। आनन-फानन में गंभीर घायल को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार देर रात की बताई गई है।

इसके बाद मंगलवार को गढ़वाली कॉलोनी नेहरूग्राम निवासी कमल कुमार यादव ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण नेगी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पिस्टल भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *