शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए बनाया दबाव, पत्रकार ने लगाया ये आरोप
स्वदेशी टाइम्स, वाराणसी : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रयागराज पुलिस द्वारा शंकराचार्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के बीच शाहजहांपुर का एक पत्रकार सामने आया है। उसने आरोप लगाया कि उस पर शंकराचार्य को फंसाने के लिए दबाव बनाया गया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित सोमवार की देर शाम केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर की अर्जी देने वाले आशुतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए।
