डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- देश में दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का मकसद देश को नीचा दिखाना है जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनिया भर से प्रतिनिधि आए थे। कांग्रेस के लोगों का नग्न होकर प्रदर्शन करना देश को शर्मसार करने वाला है।
