कपड़ा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत
स्वदेशी टाइम्स, मेरठ: यूपी के मेरठ स्थित थाना लिसाड़ीगेट में कपड़ा कारोबारी आसिम के मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो जुड़वां बहनें हैं।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम व फारूक तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका 3 वर्षीय बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश व बेटा हम्माद मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और पूरी इमारत धुएं के गुबार से भर गई।
रुखसार (30 वर्ष) पत्नी आसिम
अकदस (3 वर्ष) पुत्र आसिम
नबिया (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
इनायत (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
महविश (12 वर्ष) पुत्री फारूक
हम्माद (4 वर्ष) पुत्र फारूक
अकदस (3 वर्ष) पुत्र आसिम
नबिया (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
इनायत (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
महविश (12 वर्ष) पुत्री फारूक
हम्माद (4 वर्ष) पुत्र फारूक
झुलसे
अमीर बानो पत्नी इकबाल
शहजाद
अमीर बानो पत्नी इकबाल
शहजाद
ये बोले डीएम
हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अभी मैं हॉस्पिटल में हूं। बच्चों सहित छह लोगों की मौत होना बताया गया है। सीएमओ भी हॉस्पिटल में हैं, घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अभी मैं हॉस्पिटल में हूं। बच्चों सहित छह लोगों की मौत होना बताया गया है। सीएमओ भी हॉस्पिटल में हैं, घायलों का इलाज चल रहा है।
