घूंघट में इंटरव्यू देने विकास भवन पहुंची दुल्हन, लोगों ने बताया सकारात्मक सोच

स्वदेशी टाइम्स, आगरा: आगरा के विकास भवन पहुंचे दूल्हा और घूंघट में दुल्हन चर्चा का विषय बन गए। जिस किसी ने भी उन्हें देखा, उसकी नजर नवविवाहित जोड़े पर टिकी रही।

आगरा के संजय प्लेस स्थित विकास भवन में एक नवविवाहित जोड़ा चर्चा का विषय बन गया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को इंटरव्यू दिलाने पहुंच गया। घूंघट में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

21 फरवरी को लाडूखेड़ा में मनोज कुमार और अनिशा की शादी थी। शादी धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह की सभी रस्में  पूरी होने के बाद मनोज अपनी दुल्हन को विदा कराकर सीधे संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंच गए। घूंघट में दुल्हन और दूल्हे को देख लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था कि आखिर नवविवाहिता जोड़ा विकास भवन किस लिए आया है।
मनोज ने बताया कि पत्नी का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद के लिए साक्षात्कार होना है। इसलिए वह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को सीधे इंटरव्यू दिलाने आए हैं। मनोज ने बताया कि वह लादुखेड़ा में साइबर कैफे चलाते हैं। इस दौरान मौजूद लोगों ने मनोज के इस कदम को बदलते सामाजिक परिवेश और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *