कुत्तों के झुंड ने 5 वर्ष की मासूम बच्ची पर हमला कर मार डाला |

स्वदेशी टाइम्स, गोंडा: गोंडा में आवारा कुत्तों ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर मार डाला। तीन साथी बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।

आगे पढ़ें पूरी खबर…

यूपी के गोंडा में शनिवार सुबह कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के बच्चों में दहशत का माहौल है। घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर टहलुवन पुरवा की है।

टहलुवन पुरवा निवासी विशुनलाल की पुत्री मुस्कान (5) सुबह करीब 7.30 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय, माधवगंज के पास अपनी बहन महक (6) तथा हमउम्र दो अन्य बच्चों नैतिक व सुनैना के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घुमंतू कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।
बताया गया कि अन्य बच्चे किसी तरह भागे। लेकिन, मुस्कान को एक कुत्ते ने पकड़ लिया और बुरी तरह नोचा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह कुत्ते को भगाकर गंभीर रूप से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मां धीरा और बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *