बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार 2 युवकों को ट्राले ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत

स्वदेशी टाइम्स, धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसे ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है। कुक्षी-मनावर रोड पर ग्राम लोहारी के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कुक्षी के एक होटल में कार्यरत युवकों के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाइक से लोहारी गांव की ओर जा रहे थे, जहां वे एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वाले थे। रात के अंधेरे में ट्राले ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की। कुक्षी पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *