58 वर्ष की महिला से 67 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर बनाता रहा संबंध
स्वदेशी टाइम्स, अपराध: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। वह एक साल से महिला से दरिंदगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता के पति का ही दोस्त है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रांझी थाना के टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि एक 58 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि महेश चक्रवर्ती ने एक साल पहले प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि वह जान से मारने की धमकी देते हुए एक साल तक रेप करता रहा। आरोपी महेश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

