‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज – धमाकेदार एक्शन और शाहिद कपूर का नया अवतार

स्वदेशी टाइम्स, एंटरटेनमेंट डेस्क:  विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर उस्तरा के किरदार में एक्शन करते नजर आए।

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज 21 जनवरी को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रोमांस से लेकर एक्शन का तालमेल दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर फैंस को शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की याद जरूर आ जाएगी।

फिल्म को लेकर शाहिद का पोस्ट
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘उस्तरे से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।’ विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के इस पोस्ट पर कई फैंस ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।
‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर में आपको रोमांस के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर में माधुरी के मशहूर गाने ‘धक-धक’ पर शाहिद गुंडों की जमकर पिटाई करते नजर आए। तो वहीं दिशा पाटनी के साथ शाहिद का एक धमाकेदार आइटम नंबर भी देखने को मिला। ट्रेलर में शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल की झलक भी दिखाई गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *