पति ने पत्नी की निजी वीडियो को किया वायरल, महिला ने पुलिस से की शिकायत
स्वदेशी टाइम्स, रूड़की: उत्तराखंड के रुड़की मे पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही महिला का उसके पति ने अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। महिला का वीडियो प्रसारित होने से हड़कंप मच गया। जब महिला को इसका पता चला तो वह सकते में आ गई। महिला ने अपने पति की करतूत की शिकायत पुलिस से की है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर हुई हैरान
यह वीडियो जब उसके परिचितों ने इंस्टाग्राम पर देखे तो वह सकते में आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी महिला को दी। इसके बाद महिला ने भी इंस्टाग्राम पर जाकर जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। अश्लील वीडियो देख महिला और उसके स्वजन शर्मसार हो गए।
लगाया बदनाम करने का आरोप
अब महिला सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बदनाम करने और उसे बर्बाद करने की धमकी दे चुका है। इसके चलते ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
