IND vs SA: कोहली का कमाल! भारत में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाकर तेंदुलकर को पछाड़ा

स्वदेशी टाइम्स, रांची: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमानों ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मुकाबले में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 48 गेंदों में अपने वनडे करियर का 76वां अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। वह घर में वनडे खेलते हुए 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह कारनामा 59 बार किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 58 बार वनडे में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस हैं जबकि चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं।
घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज देश घर में 50+ स्कोर (वनडे)
विराट कोहली भारत 59*
सचिन तेंदुलकर भारत 58
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 46
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 45

 

रोहित और कोहली के बीच हुई शतकीय साझेदारी
विराट कोहली ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। यशस्वी ने तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और विकेट के पीछे डि कॉक को कैच थमा बैठे। इसके बाद रोहित ने कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच 109 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी हुई। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मार्को यानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह रोहित और कोहली के बीच यह साझेदारी टूट गई। रोहित 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

इसी के साथ रोहित और कोहली के बीच घर में वनडे में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। 41 पारियों में दोनों के बीच 2598 रनों की साझेदारी हुई। इस मामले में दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 57 पारियों में 2596 रनों की साझेदारी की।

घर में वनडे में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी

बल्लेबाजी जोड़ी पारियां घर में रन (वनडे)
विराट कोहली & रोहित शर्मा 41 2598*
कुमार संगकारा & महेला जयवर्धने 57 2596
इयोन मॉर्गन & जो रूट 38 2364
वीरेंद्र सहवाग & सचिन तेंदुलकर 51 2310

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *