UP: ध्यान योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति के आगमन की उलटी गिनती शुरू
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से किए जा रहे ध्यान योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ देर में राष्ट्रपति पहुंचेंगी। देखें ग्राउंड रिपोर्ट…
राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वह दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगी। उनके आगमन से पहले लोग पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। बिना पास और जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
