पंकजा मुंडे के PA अनंत गर्जे के खिलाफ एफआईआर: पत्नी ने की जान देने की बात, दायर हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
स्वदेशी टाइम्स, मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गारजे को उनकी पत्नी डॉ गौरी पालवे की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पालवे ने शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाई। पुलिस ने गारजे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई में राज्य मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गारजे को उनकी पत्नी डॉ गौरी पालवे की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस के अनुसार पालवे ने शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में घरेलू झगड़े के कारण फांसी लगा ली। पालवे के पिता की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने गारजे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
