वारंटी ने घरवालों साथ मिलकर दरोगाओं को पीटा, सर्विस रिवॉल्वर लूटकर फरार; पुलिस तलाश में जुटी
स्वदेशी टाइम्स, सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वारंटी और घरवालों ने हमला कर दिया। उन्हें ना सिर्फ जमकर पीटा बल्कि एसआई की सर्विस रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए। चार थानों की पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट…
यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को वारंटी को पकड़ने गए एसआई और उसके साथी पर आरोपी और उसके घरवालों ने हमला कर दिया। दोनों लोगों को जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद एसआई की सर्विस रिवाल्वर छीनकर आरोपी भाग निकले। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा डोभियारा गांव की है। यहां सुबह अयोध्या के कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक अकील और भानु प्रताप जानलेवा हमले के प्रयास से जुड़े मामले में वारंटी दशरथ सिंह को पकड़ने पहुंचे थे। दोनों लोग सिविल ड्रेस में थे।
