Chhattisgarh: भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई कार, शिक्षक की मौत, चालक गंभीर
स्वदेशी टाइम्स, रायगढ़: रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतरापाली के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा कि कार की रफ्तार तेज थी और वह खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एनएच- 49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को भी गंभीर चोट आई है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतरापाली के पास बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। इस घटना में कार में सवार वीरेंद्र सिंह राठिया जो कि कुशवाबहरी गांव में शिक्षक थे, उनकी मौक पर मौत हो गई। साथ ही इस घटना में कार चला रहे विक्रम महंत को गंभीर चोट आई है।
