UP: मिट्टी की ढांग ढहने से हादसा, दो बहनें दबीं – एक की मौत

स्वदेशी टाइम्स, बरेली: बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी लेने गईं दोनों बहनों पर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे छोटी बहन की मौत हो गई। बड़ी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने गई दो बहनों के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिससे वह दोनों दब गईं। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।
घायल किशोरी को बरेली ले गए परिजन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों बहनों को निकाला। लेकिन प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ता कराया।

प्रियंका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।उसके शव को दफना दिया गया। उधर, घायल शिवानी की हालत गंभीर बताई गई है।