हरियाणा सरकार का राहत प्रयास: पंजाब और हिमाचल के लिए भेजी आपूर्ति

स्वदेशी टाइम्स, चडीगढ़: पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा ने एक बार फिर से मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हरियाणा सरकार ने पंजाब के साथ हिमाचल को भी मदद भेजी है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।