उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में झुलसाती तेज धूप और गर्म हवाएं करने लगी परेशान |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज  सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।  दून का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।

प्रदेश भर में बीते दो दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में झुलसाती तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। यही वजह है कि दिन के साथ अब रात को भी गर्मी समस्या बनने लगी है। उधर, आने वाले दिनों में हीट वेव का असर बढ़ने के आसार हैं। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा।

आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम के साथ 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों का भी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (बुधवार) सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

स्थान   अधिकतम  न्यूनतम
देहरादून 37.5 21.3
पंतनगर 38.7 19.6
मुक्तेश्वर 26.4 13.4
नई टिहरी 27  13.7

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *