उत्तराखंड: रेस्टोरेंट में काम कर रहे बालक को कराया मुक्त, मुकदमा दर्ज

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, ऋषिकेश: बाल श्रम टास्क फोर्स ने तहसील मार्ग पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। यहां पर एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे बालक को मुक्त कराया गया। वहीं टास्क फोर्स ने कोतवाली में रेस्टोरेंट स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय कुमार बर्मन ने बताया कि किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉम्प्लेक्स में एक बालक से काम करवाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के लिए टीम गठित की गई। शिकायत सही मिली तो, तो बाल श्रम टास्क फोर्स की ओर से बाल मजदूर का रेस्क्यू करने के लिए तिथि तय की गई। उन्होंने बताया कि देहरादून से आई बाल श्रम टास्क फोर्स ने दोपहर करीब 1:30 बजे तहसील के पास स्थित कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।

रेस्टोरेंट में नेपाली मूल के बाल श्रमिक, जिसकी आयु 13 साल थी से काम करवाया जा रहा था। श्रमिक को मुक्त कर कोतवाली में ले जाया गया। रेस्टोरेंट के स्वामी अजय भंडारी के खिलाफ बाल श्रम टास्क फोर्स की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्रवाई के दौरान बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल, मनीषा और स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *