नीम के पेड़ में दिखा देवी मां स्वरूप, अंधविश्वास में लोगों ने शुरू कर दी पूजा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देवरिया: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया से अंधविश्वास का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला भी ऐसा की जिसे सुनने के बाद हर कोई एक चौंक गया और सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर इस आधुनिक युग में भी लोग इतने अंधविश्वासी कैसे हो सकते हैं? जहां आज दुनिया आधुनिकता की ओर बढ़ रही है तो वहीं भारत के लोग आज भी अंधविश्वास में जी रहे हैं।

नीम के पेड़ में दिखा देवी मां स्वरूप चित्र
दरअसल, मामला जनपद के राजेपुर के एक गांव का है। जहां आज एक नीम के पेड़ में लोगों को एक मानवीय आकृति  दिखाई दी, फिर क्या था लोग अंधविश्वास में चले गए और पेड़ के नीचे गांव के सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर पेड़ की पूजा-पाठ करने लगे। धीरे-धीरे ये खबर आस-पास के गांवों में भी फैली और देखते ही देखते नीम का पेड़ के नीचे लोगों की भीड़ उमड़ गई।

देवी मां स्वरूप चित्र को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
वहीं तस्वीर में आपको वो नीम का पेड़ भी दिखाई दे रहा होगा। जिस पर वो मानवीय आकृति  दिखाई दे रही है, जिसे लोग अब देवी मानकर उसकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान एक ग्रामीण ने दावा किया कि उसे आज से 6 महीने पहले एक सपना आया था कि  देवी मां नीम के पेड़ में खुद दिखाई देंगी और लोगों को दर्शन देंगी।

अंधविश्वास में ग्रामीणों ने शूरू कर दी पूजा-अर्चना
ऐसे में जहां एक ओर नीम के पेड़ में मानवीय आकृति  को देख ग्रामीण उसे देवी मानकर उसकी पूजा-पाठ कर रहे हैं…तो वहीं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और जो भी इसे देख रहा है वो ये सोचने पर मजबूर हो जा रहा है. कि  दुनिया चांद पर चली गई और भारत के लोग आज भी अंधविश्वास में जी रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *