NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 18 जून को 3 घंटे का होगा पेपर
स्वदेशीटाइम्स, नई दिल्ली। UGC NET जून 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाने और शोध कार्यक्रमों (PhD) में दाखिले के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (NTA UGC NET June 2024 Admit Card) आज यानी शुक्रवार, 14 जून को जारी किए जा सकते हैं।
UGC NET 2024 के जून सत्र का आयोजन करने जा रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card June 2024) जारी किए जाने की तारीख का औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि UGC NET जून एडमिट कार्ड डाउनलोड का इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है।
