एनएसआईसी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड nsic.co.in पर जारी, इन डेट्स में आयोजित होगा एग्जाम

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, दिल्ली : राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) में पिछले वर्ष कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या NSIC/HR/SRD/1/2023, और Advt. No.NSIC/HR/ E-0/AM/2/2023 के लिए निकाली गई थी। अब एनएसआईसी की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहे है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एनएसआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nsic.co.in पर जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एनएसआईसी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी Link to Download Call Letter पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा जहां आपको रोल नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

 

इन डेट्स में होगी परीक्षा

एनएसआईसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल एवं 24 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। 13 अप्रैल वाली परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक एवं 24 अप्रैल को होने वाली परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। प्रश्न क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस एवं कोर एरिया ऑफ सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों से 10 प्रश्न एवं कोर एरिया ऑफ सब्जेक्ट से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *