Israel Hamas War: जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक… युद्ध के 6 महीने पूरे होने पर इजरायली PM का संदेश

Spread the love

 यरूशलम। Isreal-Hamas War: आज इजरायल पर हमास के हमले और उसके जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर इजरायली सेना के हमले के छह महीने पूरे हो गए है।

इस बीच फिर से युद्धविराम पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसको लेकर एक मांग की है। उन्होंने कहा है कि वह युद्धविराम पर तब तक सहमत नहीं होंगे जब तक गाजा में इजरायली बंधकों को रिहा नहीं कर दिया जाता।

इजरायल नहीं झुकेगा

नेतन्याहू ने यह टिप्पणी साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में की है। बता दें कि मिस्र में संघर्ष विराम वार्ता का एक नया दौर शुरू होने वाला है। इस बीच नेतन्याहू ने कहा कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद, इजरायल गाजा की ‘अत्यधिक’ मांगों के आगे नहीं झुकेगा। बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। इस हमले के बाद से ही युद्ध की शुरुआत हो गई, जो अब तक चल रहा है।

इस हमले में लगभग 1,200 इजरायली-विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में इजरायली सेना ने गाजा में 33,137 फलस्तीनियों को मारा है। मरने वालों में दो तिहाई संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *