अयोध्या में बेहद खास होगी इस बार की रामनवमी, रामलला के सूर्य अभिषेक की हो रही तैयारी
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : अयोध्या में साधु-संत और दुनिया भर में फैले करोड़ों रामभक्त 17 अप्रैल को होने वाली रामनवमी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब रामलला भव्य मंदिर में रामनवमी मनाएंगे। इस मौके पर देश-दुनिया श्रद्घालु अयोध्या आ रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामनवमी के मौके पर 15 से 17 अप्रैल तक राममंदिर 20 घंटे खोला जाएगा। यानी रामलला 20 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामनवमी पर रामलला के सूर्य अभिषेक की तैयारी हो रही है। इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलला के मस्तक पर सीधे सूर्य की किरणें पड़ेंगी। इस पर वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं।
