मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, फेल छात्र कर सकेंगे ये काम
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकि वे अगले सत्र में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकें। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 के मध्य कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा जिसके बाद छात्र एक्टिव हुए लिंक से नतीजे चेक कर सकेंगे।
