पहले की प्रेमिका की हत्‍या, फ‍िर शव सूटकेस में बंद कर जंगल में फेंका और उसी की स्‍कूटी निकल गया पानीपत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स,  देहरादून: प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर जंगल में फेंकने वाले आरोपित से पुलिस ने पुलिस रिमांड के दौरान स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपनी बहन के घर पानीपत हरियाणा चला गया था, जहां उसने मृतक की स्कूटी और दस्तावेज अपनी बहन के घर पर ही रख दिए। इसके बाद देहरादून आया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 31 मार्च को आरोपित को किया था गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमिका शहनूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 31 मार्च को आरोपित राशिद निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव सूटकेस के अंदर आशारोडी से आगे सुनसान जंगलों से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया था।

आरोपित से मृतक का एटीएम कार्ड, बैग, स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए चार अप्रैल को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां पुलिस की टीम एसएसआइ पटेलनगर कोतवाली मनमोहन सिंह की देखरेख में आरोपित को पानीपत हरियाणा लेकर गई।

आरोपित की निशानदेही पर उसकी बहन के घर से एक पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को आरोपित को जेल में दाखिल किया जाएगा।

यह है पूरा मामला

29 जनवरी को जमालपुर कला कनखल जिला हरिद्वार निवासी शहरूल जहां ने पटेलनगर कोतवाली में अपनी 24 वर्षीय बेटी शहनूर की गुमशुदगी की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी बेटी हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विहार कालोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। 26 दिसंबर 2023 से वह लापता है।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शहनूर संस्कृति लोक कालोनी में राशिद निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। युवती के गुम होने के बाद से राशिद भी फरार चल रहा है। पुलिस टीमों ने राशिद की तलाश शुरू कर दी, जहां शनिवार को उसे संस्कृति विहार कालोनी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपित ने बताया कि उसने 27 दिसंबर 2023 को शहनूर की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपित ने मृतक के शव को सूटकेस में बंद कर आशारोड़ी से आगे जगंल में ठिकाने लगाने की बात बताई गई। पुलिस टीम आरोपित को साथ ले गई। आशारोड़ी से करीब पांच-छह किलोमीटर सहारनपुर की ओर सड़क किनारे खाई के पास पड़े एक लाल रंगे के सूटकेस के अंदर से शहनूर के शव के कंकाल को बरामद किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *