बॉक्सर विजेंद्र का कांग्रेस को ‘पंच’, ‘हाथ’ छोड़ अब थामा भाजपा का दामन

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। कुछ समय पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

  • साल 2019 में हुए थे कांग्रेस में शामिल

बता दें कि विजेंद्र साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही वह पार्टी से लगातार जुड़े रहे। साल दिसंबर 2023 में उनके राजनीति से सन्यास लेने की बात भी सामने आई थी

  • दक्षिणी दिल्ली से लड़ा था चुनाव

विजेंद्र सिंह ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन इस चुनाव में वह असफल रहे। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेता और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि बॉक्सर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। विजेंद्र सिंह का हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सीटों पर खासा राजनीतिक प्रभाव है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *