लेट फीस से बचने के लिए जल्द भरें बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म, लास्ट डेट है करीब
स्वदेशीटाइम्स, नई दिल्ली: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से राज्य के कॉेलेजों में बीएड प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो रही है। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स को इस एग्जाम के लिए अप्लाई करना है, वे पोर्टल bujhansi.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि बीतने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा लेकिन इस दौरान उन्हें लेट फीस जमा करनी होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विलंब शुल्क से बचने के लिए समय पर फॉर्म भर दें।
.jpg)
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। अब यूपी बीएड एग्जाम 2024 लिंक पर क्लिक करें। अब नए उम्मीदवार पंजीकरण पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें। अब इसे सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टिकरण पेज को सहेजकर रख लें।
UP BEd JEE 2024: हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
यूपी बीएड परीक्षा के लिए आवेदन करते समय परेशानी आती है तो उससे बचने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उम्मीदवार 0510-2441144, 9151019693, या 9151019691 पर कॉल कर आवेदन से जुड़ी समस्या के बारे में पूछ सकते हैं। बता दें कि एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स जानकारी के लिए उम्मीदवार सूचना बुलेटिन देख सकते हैं।
UP BEd JEE Admit Card 2024: इस दिन जारी होगा यूपी बीएड परीक्षा एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल जारी किया जा सकता है। वहीं, यह प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2024 को आयोजित होने की संभावना है।
