CAA Notification:क्या देश में आज से लागू हो जाएगा CAA, केंद्र सरकार जारी कर सकती है अधिसूचना!
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नियमों की अधिसूचना आज जारी हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि आज शाम तक सीएए के नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नियमों की अधिसूचना जारी होना केंद्र सरकार का बड़ा फैसला होगा।
बता दें कि आने वाले कुछ ही दिनों में आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा देश में नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी करना मास्टर स्ट्रोक होगा।
