Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल एंट्रेंट टेस्ट में हुए हैं शामिल हुए तो जानें रिजल्ट की संभावित डेट

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंट टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कल, यानी कि 10 मार्च, 2024 को परिणाम घोषित हो सकते हैं। दरअसल, आधिकारिक घोषणा में यह कहा गया था कि, ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम रिजल्ट (AISSEE) 2024 के परिणाम परीक्षा के 6 सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। अब चूंकि परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी।
इसलिए मीडिया रिपोर्ट में यह उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम कल यानी कि 10 मार्च, 2024 तक उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से AISSEE रिजल्ट की डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर नजर बनाएं रखें।
AISSEE 2024 Exam Result: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंट टेस्ट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध AISSEE 2024 लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार हो जाने पर, आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
AISSEE Exam Result 2024: 25 फरवरी को रिलीज हुई थी आंसर-की
AISSEE 2024 परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। अब नतीजों का इंतजार है।