झारखंड: सिमडेगा में शिक्षक ने 9 वर्षीय छात्रा संग किया रेप, 3 गिरफ्तार

स्वदेशी टाइम्स, सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में नौ वर्षीय एक लड़की के साथ उसके स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकरी दी। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अर्शी ने बताया कि इस कृत्य में शामिल आरोपी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है।