सांस लेना हुआ मुश्किल: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: राजधानी में हवा की गति तेज होने से हवा थोड़ी साफ हुई है, लेकिन इससे निवासियों को राहत नहीं मिली है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी गया है, जिससे वहां की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में मानी जा रही है।
राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।