सीएम धामी ने किया ट्रेनिंग पोर्टल का उद्घाटन, बोले– बजट में छिपी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: सीएम धामी ने ‘ट्रेनिंग पोर्टल’ का उद्घाटन किया। श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से इस पोर्टल को बनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बनाए गए ‘ट्रेनिंग पोर्टल’ का उद्घाटन किया। देहरादून में राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।