Chhattisgarh: तीन नाबालिग बालक गिरफ्तार, सोने के बिस्किट और कांसे-पीतल के बर्तन चोरी करते पकड़े गए
स्वदेशी टाइम्स, दुर्ग: दुर्ग के शिक्षक नगर में सूने मकान से चोरी करने वाले तीन अपचारी बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों अपचारी चोरों के पास से 6 लाख 6 हजार रुपए मूल्य के सोने का 50 ग्राम बिस्किट समेत कांसे-पीतल के सामान भी बरामद किए गए हैं.
उमाशंकर पटेरिया की शिकायत पर पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला, जिसमें तीन संदिग्ध अपचारी बालक बोरी में आधी रात को सामान ले जाते हुए नजर आए. पुलिस ने तीनों नाबालिग बालकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की, जिसमें तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने तीनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है.