समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, MLA सुधाकर सिंह का निधन
स्वदेशी टाइम्स, मऊ: मऊ जिले के चर्चित घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जारी उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने दी है।
मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।