अंकिता हत्याकांड: सीएम धामी ने की मामले की CBI जांच की संस्तुति |
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुरू से ही वीआईपी के नाम को लेकर लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं, बीते दिनों वायरल ऑडियो वीडियो प्रकरण के बाद यह मांग और तेज हो गई थी। अब सीएम ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता–पिता से बातचीत के बाद अब बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने अंकिता प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति कर दी है। इस पर अब केंद्र सरकार फैसला लेगी।