‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका: 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 110 महिलाएं भी शामिल
स्वदेशी टाइम्स, जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में आज 200 से अधिक नक्सली संविधान में विश्वास व्यक्त करते हुए सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में शामिल हुए। कुल 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ सरेंडर किया है।
छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही, अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तरी बस्तर में काफी हद तक लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है।
