गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो में लगी आग, वाहन जलकर हुआ खाक
स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे के पास सुबह एक टेंपों में आग लग गई। गनीमत रही इस दौरान कोई वाहन के अंदर नहीं था।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाटा मल्ला के पास सुबह लगभग 4:45 बजे एक टेंपो में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में कोई सवार नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
