विधायक दादा गौतम की मांग: शादी के लिए जरूरी हो मां-बाप की अनुमति
स्वदेशी टाइम्स, चंडीगढ़: मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक एमएलए हाॅस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक एमएलए हाॅस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक साल में आठ लाख राशनकार्ड बनाए गए और चुनाव के बाद नौ लाख राशनकार्ड काट दिए गए। यह बीपीएल वोट घोटाला है। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर नाम काटे गए।
