आनंदपुर में सनसनी: अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, कोलकाता : कोलकाता के आनंदपुर इलाके में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें बरामद हुई हैं। एक बार डांसर गेस्टहाउस में संदिग्ध हालत में मिली, जबकि एक पुरुष का शव पेड़ से लटका मिला और एक महिला का शव उसके घर में मिला। पुलिस तीनों मामलों में आत्महत्या और ड्रग ओवरडोज जैसे एंगल से भी जांच जारी है।

दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके में सोमवार को तीन रहस्यमय मौतों की सूचना मिली। तीनों मामलों की जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना में एक बार डांसर बेहोशी की हालत में ईस्टर्न मेट्रोपोलिटन बाईपास के पास एक गेस्टहाउस में मिली। उसके साथ आए व्यक्ति ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गेस्टहाउस के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों रविवार शाम को वहां रुके थे। पुलिस को शक है कि यह नशे की अधिक मात्रा (ड्रग ओवरडोज) का मामला हो सकता है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *