राहुल गांधी को खून से खत: मोनू सक्सेना ने दी आत्मदाह की चेतावनी
स्वदेशी टाइम्स, भोपाल: भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने बुधवार को बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की है। मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने बुधवार को बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की। साथ ही मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।

डेढ़ करोड़ की डिफेंडर कार गिफ्ट करने का आरोप
भोपाल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति के बाद, मोनू सक्सेना पहले भी सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पद पाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत वाली डिफेंडर कार गिफ्ट की गई थी। मोनू का दावा है कि वे जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।