धामी कैबिनेट की बैठक: 5 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में रविवार को कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें कुल 5 अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई है. यूसीसी के तहत शादी के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 17 अगस्त रविवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें कुल 5 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इसमें सबसे खास यूसीसी के तहत होने वाले शादी के रजिस्ट्रेशन के समय को लेकर फैसला हुआ है. जिसके समय को बढ़ाया गया है. अब यूसीसी के नियम के तहत जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन लोग कर सकते हैं. कैबिनेट की इस पर मुहर लग गई है.

अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास
साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है आज की कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया कि अगर उत्तराखंड में ईसाई या अन्य अल्पसंख्यक अपनी शिक्षण संस्थान (स्कूल) खोलते हैं तो उसके लिए अब बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. यानी एजुकेशन अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है.

विधानसभा सत्र में आने वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा
19 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में आने वाले कई प्रस्ताव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की गई है. जिसमें विधेयक भी शामिल है इसी तरह से आज की कैबिनेट की बैठक में सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगी है. आज की कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई है.

19 अगस्त से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र
19 अगस्त से गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है. जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि सत्र को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं. रविवार को कैबिनेट की बैठक में सत्र से संबंधित की चर्चा हुई है. उनका कहना है कि 19 अगस्त से विधानसभा का सत्र गैरसैंण में होगा, जिसको लेकर सरकार तैयारी में जुट गई है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *