नेपाल के विजय और काली देवी का दर्द: उत्तरकाशी में लापता छह बच्चों की तलाश
स्वदेशी टाइम्स, भटवाड़ी (उत्तरकाशी): नेपाल के विजय और काली देवी के छह बच्चे और 26 साथी लापता हैं। फोन पर अपने बेटे के आखिरी शब्द सुनने के बाद से मां-बाप बेचैन हैं।
पांच अगस्त को दोपहर में अपने बेटे से फोन पर बात होने के बाद से नेपाल के विजय और उनकी पत्नी काली देवी बेचैन हैं। उनके बेटे ने फोन पर कहा था, पापा हम बचेंगे नहीं, नाले में बहुत पानी आ गया है। इसके बाद से उनका अपने बच्चों और अन्य साथियों से संपर्क नहीं हो पाया है।