31 मई को पाकिस्तान सीमा से सटे 5 राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन

स्वदेशी टाइम्स, Operation Shield: ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार यानी की 31 मई, 2025 को पाकिस्तान सीमा से सटे सभी पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। पहले यह मॉक ड्रिल 29 मई को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया।